डेली संवाद, जम्मू। Transfer News: तबादलों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है जिसमें कई अधिकारियों का तबादला हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस मुख्यालय जम्मू (Jammu) ने प्रशासनिक और ट्रांसफर आदेशों के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला जम्मू में तैनात पांच पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
SSP जम्मू, जोगिंदर सिंह द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन सभी कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

