डेली संवाद, मोगा। Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब (Punjab) में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के लिए मतदान जारी है। सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्यभर में कुल 36.73 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इसी बीच मोगा (Moga) में आज नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड नंबर 41 में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। बूथ के बाहर खड़े होने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले मामूली बहस हुई, जो कुछ ही देर में झड़प में बदल गई और माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण सिंगला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
