डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी (Pandit Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान नेताओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) को याद करते हुए उनके देश निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया और श्रद्धा के फूल अर्पित किए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस अवसर पर नरेश वर्मा, रविंदर लाडी, अरुण सहगल, प्रेम सैनी, अश्वनी जंगराल, सुधीर घुग्गी, लक्की मक्कड़, यशपाल सफरी, मुकेश ग्रोवर, आत्म प्रकाश पाशी, डॉ. जसलीन सेठी, प्रभदयाल भगत, मुख्तियार अहमद, समीर चिश्ती, एडवोकेट बच्चन लाल, रवी बग्गा, भारत भूषण, गुलशन मिड्डा, हरीश अरोड़ा, रोहन चड्ढा, हरदीप सिंह, अशोक हंस, मुनीश पाहवा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
