डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में बहादुरी भरी घटना सामने आई, जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची को किडनैप करने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मां की सतर्कता और हिम्मत से बच्ची की जान बच गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में एक मां की सतर्कता और बहादुरी ने उसकी मासूम बच्ची को किडनैप होने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि नशे में धुत एक मजदूर ने बच्ची के मुंह पर कपड़ा डालकर उसे उठाने की कोशिश की।
आरोपी को थप्पड़ मारकर गिराया
मां ने तुरंत स्थिति को समझते हुए आरोपी को थप्पड़ मारकर गिरा दिया और बच्ची को उससे छुड़ा लिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के हाथ-पैर बांधकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना लांबड़ा थाना क्षेत्र के नाला पुल इलाके की है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी बच्ची को दवाई दिलाने के लिए सिविल अस्पताल जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से उसका पीछा कर रहा था। जैसे ही महिला ऑटो में बैठने लगी, आरोपी ने पीछे से बच्ची के मुंह पर कपड़ा डाल दिया ताकि वह शोर न मचा सके।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
वहीं पकड़े जाने पर आरोपी खुद को बचाने के लिए कहने लगा कि वह बच्ची को टॉफी देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसकी हरकत समझ ली। हंगामा बढ़ने पर आरोपी भागने की कोशिश करता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए।
महिला का आरोप है कि 100 और 112 नंबर पर कॉल करने के बावजूद पुलिस करीब सवा घंटे बाद पहुंची। इतना ही नहीं, आरोपी लोगों के सामने धमकी देता रहा कि वह जल्द ही बाहर आ जाएगा। महिला ने यह भी कहा कि पुलिस आरोपी को साथ ले गई, लेकिन उनका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
