Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी स्वरूप ISI-समर्थित BKI का गुर्गा हैपी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी स्वरूप ISI-समर्थित BKI का गुर्गा हैपी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: April 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों पर आतंकवाद के विरुद्ध चल रही जंग में पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासिया, जो कि पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का अमेरिका आधारित मुख्य संचालक है और पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का निकट सहयोगी है, को सैक्रामेंटो, अमेरिका में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

Contents
  • कैलिफोर्निया में हैपी पासिया को गिरफ्तार किया
  • ग्रेनेड हमले और जबरन वसूली में उसकी अहम भूमिका
  • आतंकवादी मॉड्यूल को बारीकी से ट्रैक किया

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने इसे एक बड़ी सफलता करार देते हुए कहा, ‘अमेरिकी अथॉरिटियों के द्वारा हैपी पासिया को हिरासत में लेने की घोषणा करने से आज आईएसआई-समर्थित आतंकवादी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया गया है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

कैलिफोर्निया में हैपी पासिया को गिरफ्तार किया

यह अमेरिका और भारत के बीच शानदार अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान का परिणाम है।’ उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ निरंतर रूप से गुप्त जानकारी साझा की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और यू.एस. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने 17 अप्रैल, 2025 को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैपी पासिया को गिरफ्तार किया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर के गांव पासिया के रहने वाले हैपी पासिया ने आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीया और उसके अमेरिका स्थित साथियों के साथ की थी। बाद में, हैपी पासिया पाकिस्तान से समर्थन प्राप्त आईएसआई की सीधी अगुवाई में काम करने वाले पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का प्रमुख साथी बन गया।

ग्रेनेड हमले और जबरन वसूली में उसकी अहम भूमिका

उन्होंने कहा कि हैपी पासिया पंजाब में आईएसआई-समर्थित आतंकवादी मॉड्यूलों का प्रमुख हैंडलर था और 2023-2025 के बीच राज्य भर में सुनियोजित हत्याओं (टारगेट किलिंग), पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमले और जबरन वसूली आदि में उसकी अहम भूमिका रही है।

डीजीपी ने कहा, ‘हमारी जांच में सितंबर 2024 के बाद राज्य में हुई अधिकांश आतंकवादी वारदातों में हैपी पासिया की सीधी शमूलीयत पाई गई है।’ उल्लेखनीय है कि पासिया अमेरिका में बैठकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था और युवाओं को पैसे और नशे के बदले बहला-फुसला कर इन कार्रवाइयों को अंजाम देता था।

आतंकवादी मॉड्यूल को बारीकी से ट्रैक किया

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हैपी पासिया द्वारा शुरू किए गए सभी आतंकवादी मॉड्यूल को बारीकी से ट्रैक किया है और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि पासिया की गतिविधियों के बारे में एक व्यापक डोजियर केंद्रीय एजेंसियों को, जो आगे अमेरिकी अथॉरिटियों के साथ साझा किया गया था, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई। उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस ने कानून के अनुसार पासिया की भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष मामला पहले ही उठाया है।’

डीजीपी गौरव यादव ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन एक न एक दिन उसे कानून का सामना करना ही पड़ता है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद और दृढ़ है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की के पिता पंचतत्व में विलीन, सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
Next Article Jalandhar News: जालंधर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 दुकानें सील, अवैध निर्माणों पर एक्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.