Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: Punjab News: तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान

Mahabir
Last updated: June 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, दूधन साधां (पटियाला)। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwat Singh Mann) ने आज कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों के कारण पूरे पंजाब की सभी तहसीलें और उप-तहसील कॉम्प्लेक्स भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यहाँ नवनिर्मित तहसील कॉम्प्लेक्स को जनता को समर्पित करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

Contents
  • भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा
  • भ्रष्ट तहसीलदारों पर एक्शन
  • ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
  • ‘आप’ को भारी बहुमत दिया
  • बादलों ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप
  • 54,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा

भगवंत सिंह मान (Bhagwat Singh Mann) ने कहा कि जब राज्य सरकार ने कार्यभार संभाला था, तब राजस्व अधिकारी सोचते थे कि उनके पास भ्रष्टाचार के माध्यम से लोगों को लूटने का दैवीय अधिकार है। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों को छोटे-मोटे कामों के लिए भी परेशान करते थे और यदि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती थी, तो काम में अड़चन डालने की धमकी देते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का वादा करके सत्ता में आई है, जिसके कारण राज्य सरकार ने इसके खिलाफ व्यापक कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में बड़े स्तर पर हो रही GST बोगस बिलिंग, CA गुरसेवक की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

मुख्य मंत्री ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पूरे पंजाब की सभी तहसीलें और उप-तहसील कॉम्प्लेक्स भ्रष्टाचार मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सामूहिक छुट्टियों या हड़तालों के बहाने आम लोगों को परेशान करते थे, लेकिन राज्य सरकार इन भ्रष्ट अधिकारियों के सामने नहीं झुकी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘आप’ सरकार भ्रष्टाचार के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं रखती और इन अधिकारियों की ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया गया, साथ ही भ्रष्ट और अहंकारी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान
तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान

भ्रष्ट तहसीलदारों पर एक्शन

मुख्य मंत्री ने कहा कि इन अधिकारियों के विरोध प्रदर्शनों से सख्ती से निपटा गया, क्योंकि वे भ्रष्टाचार का लाइसेंस लेना चाहते थे, जिसकी किसी भी कीमत पर अनुमति नहीं दी जा सकती। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब इन भ्रष्ट तहसीलदारों को भ्रष्टाचार की पूरी श्रृंखला तोड़ने के लिए एक पद से दूसरे पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार की तुलना कैंसर की घातक बीमारी से करते हुए कहा कि कीमोथेरेपी (सख्त कार्रवाई) ही इसका एकमात्र इलाज हो सकता है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने जमीन के दस्तावेजों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल कर दिया है, जो आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करता है, निजी वसीका नवीसों पर निर्भरता कम करता है, और नागरिकों को अपने लेन-देन स्वयं करने का अधिकार देता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब लोगों को भुगतान के लिए बैंकों में जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि ऑनलाइन एकीकृत भुगतान प्रणाली सभी आवश्यक शुल्क, जैसे स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क, को एक ही डिजिटल लेन-देन में भुगतान करने की अनुमति देती है। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि यह प्रणाली डिमांड ड्राफ्ट या नकदी प्रबंधन की आवश्यकता को समाप्त करती है और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करती है।

‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

मुख्य मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का परिणाम है, जिसके कारण उन्होंने पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ठोस प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कार्यभार संभालने के पहले दिन से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई है। इस नेक कार्य के लिए पंजाबियों से पूर्ण सहयोग और दिल से समर्थन की मांग करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले समय में भी इस अभियान को सफल बनाना बहुत जरूरी है।

पटियाला के शाही परिवार पर तीखा हमला करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि पटियाला और इसके आसपास का क्षेत्र पुराने शासकों के संकीर्ण हितों और लालच के कारण विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों ने शहर की बदहाली की कीमत पर अपने महल बनाए। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि सत्ता में बैठे ‘महाराजा’ शहर के विकास से ज्यादा अपने विकास को लेकर चिंतित थे। भगवंत मान ने अफसोस जताया कि पटियाला से आए पंजाब के शासकों ने शहर के विकास को पूरी तरह से अनदेखा किया।

तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान
तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान

‘आप’ को भारी बहुमत दिया

मुख्य मंत्री ने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां उनसे नाराज हैं, क्योंकि वे यह पचा नहीं पा रही हैं कि साधारण घरों से निकला कोई व्यक्ति राज्य की सत्ता को प्रभावी ढंग से चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों के जनविरोधी और पंजाब विरोधी रवैये के कारण उनसे विश्वास उठ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के समझदार और बहादुर लोगों ने 2022 के विधानसभा चुनावों में इन पार्टियों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया और ‘आप’ को भारी बहुमत दिया।

मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य में विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि राज्य के लोगों ने एक ईमानदार सरकार चुनी है, जो लोगों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को भ्रष्ट और अवसरवादी नेताओं को चुनना पड़ता था, जो उनका एकमात्र विकल्प था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य ने आम लोगों के लिए नागरिक-केंद्रित सेवाओं की सुचारू और निर्बाध डिलीवरी के एक नए युग की शुरुआत की है।

बादलों ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप

मुख्य मंत्री ने दोहराया कि अकाली नेताओं ने पैसे के लालच के कारण शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस.जी.पी.सी.) को केवल ‘शिरोमणि गोलक प्रबंधक कमेटी’ बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बादलों ने धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग किया, जिसमें अपने निजी हितों के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों की नियुक्ति में हेरफेर करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वित्तीय लालच के कारण अकालियों ने एस.जी.पी.सी. की पवित्रता को नष्ट किया और संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए एस.जी.पी.सी. और श्री अकाल तख्त साहिब दोनों का दुरुपयोग किया।

तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान
तहसीलों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में अग्रसर है पंजाब: CM मान

मुख्य मंत्री ने महिलाओं से आगे आकर राजनीति में हिस्सा लेने का आह्वान किया, ताकि वे निर्णय लेने और नीति निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकें और समाज में अत्यंत आवश्यक बदलाव ला सकें। उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं, लेकिन राजनीति में अभी भी उन्होंने नाम नहीं कमाया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र को पहले पुरुषों का गढ़ माना जाता था, लेकिन अब समय आ गया है जब महिलाओं को इस क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समानता वाले समाज की रचना और समाज व राज्य के व्यापक हित के लिए इस क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है।

54,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां

मुख्य मंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि राज्य के 54,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवा पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने मुख्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ ने पंजाब में ड्रग सिंडीकेटस को दिया करारा वित्तीय झटका
Next Article Punjab News: मान सरकार बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: चंडीगढ़ सिलेंडर विस्फोट हादसा में दो मजदूरों की मौत, छह लोग हुए थे गंभीर रूप से घायल

By Mahabir
पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी

By Mahabir

Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर के बाहर जश्न मनाने पर बवाल, अकाली नेता और भतीजा गिरफ्तार

By Mahabir

Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.