Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: UP News: पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए घूस लेते पकड़े गया ये नेता, दफ्तर में मचा हड़कंप
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए घूस लेते पकड़े गया ये नेता, दफ्तर में मचा हड़कंप

Mahabir
Last updated: May 30, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, मेरठ। UP News: मेरठ कैंट बोर्ड के नामित सदस्य और भाजपा नेता डॉ. सतीश चंद्र शर्मा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कथित रूप से रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने कैंट क्षेत्र में पार्किंग ठेके का नवीनीकरण कराने के बदले एक ठेकेदार से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और शुक्रवार देर रात पल्लवपुरम स्थित अंसल टाउन में उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Contents
  • 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी
  • घर से 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद
  • पहले डॉ. शर्मा के खिलाफ शिकायत की
  • मामले की जांच CBI कर रही
  • प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई

गिरफ्तारी के बाद हुई तलाशी में उनके घर से 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को कैंट बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें पार्किंग ठेकों के नवीनीकरण सहित कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाना था। आरोप है कि इसी बैठक से पहले डॉ. सतीश शर्मा ने बालाजी कंस्ट्रक्शन से जुड़े ठेकेदार विक्की से गांधीबाग समेत कई पार्किंग स्थलों के ठेकों को रिन्यू कराने के नाम पर 9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Bribe
Bribe

9 लाख रुपये की रिश्वत मांगी

दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई और अंततः तीन लाख रुपये में सौदा तय हो गया। हालांकि ठेकेदार ने रिश्वत देने के बजाय पूरे मामले की शिकायत सीबीआई से कर दी। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने डॉ. शर्मा के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी जांच एजेंसी को उपलब्ध कराई थी। शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की योजना तैयार की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूत्रों के मुताबिक डॉ. सतीश शर्मा ने ठेकेदार को शुक्रवार को अपने अंसल टाउन स्थित आवास पर रकम लेकर आने के लिए बुलाया था। तय योजना के अनुसार ठेकेदार विक्की रिश्वत की रकम लेकर वहां पहुंचा। उसके साथ सीबीआई का एक अधिकारी रिश्तेदार बनकर मौजूद था। जैसे ही कथित रूप से डॉ. शर्मा ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से निगरानी कर रही सीबीआई टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद बाहर मौजूद अन्य अधिकारी भी घर के अंदर पहुंच गए और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

The CBI team seized files recovered from Dr. Satish Sharma's residence
The CBI team seized files recovered from Dr. Satish Sharma’s residence

घर से 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके आवास की विस्तृत तलाशी ली। इस दौरान घर से 50 लाख रुपये से अधिक नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण फाइलें, दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसी को आशंका है कि इन दस्तावेजों में वित्तीय लेन-देन और अन्य कथित भ्रष्टाचार से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिल सकते हैं। सीबीआई अब इन दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।

डॉ. सतीश शर्मा पेशे से होम्योपैथी चिकित्सक हैं और केंद्रीय मंत्रालय की ओर से मेरठ कैंट बोर्ड में नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए थे। वह लगातार चौथी बार इस पद पर कार्यरत थे। कैंट बोर्ड में लंबे समय से चुनाव नहीं होने के कारण उन्हें नामित सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी जाती रही है। मूल रूप से लालकुर्ती क्षेत्र के निवासी डॉ. शर्मा वर्तमान में अंसल टाउन स्थित एक आलीशान कोठी में रहते हैं।

पहले डॉ. शर्मा के खिलाफ शिकायत की

सीबीआई अब उनके अन्य कार्यों और गतिविधियों की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, शहर में बन रहे एक नए मॉल से जुड़े ठेकेदार ने भी पहले डॉ. शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी। जांच एजेंसी इस पहलू को भी गंभीरता से खंगाल रही है। इसके अलावा लालकुर्ती स्थित उनके होम्योपैथिक क्लीनिक से जुड़े दस्तावेजों और गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

उधर, डॉ. शर्मा की गिरफ्तारी के बावजूद शनिवार को कैंट बोर्ड की निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मेरठ सांसद अरुण गोविल तथा कैंट बोर्ड के अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है, लेकिन जांच जारी होने के कारण वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करने दिया जाना चाहिए।

Central Bureau of Investigation
Central Bureau of Investigation

मामले की जांच CBI कर रही

वहीं, कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है। उन्होंने बताया कि नियमों के तहत इस मामले में आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही सीबीआई की ओर से आधिकारिक पत्र प्राप्त होगा, बोर्ड की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ब्रिगेडियर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस पार्किंग टेंडर के नवीनीकरण को लेकर यह कार्रवाई हुई है, उससे संबंधित कोई प्रस्ताव शनिवार की बैठक में विचार के लिए नहीं आया था। उन्होंने कहा कि यह मामला एक नामित सदस्य से जुड़ा हुआ है और बोर्ड प्रशासन भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई

फिलहाल सीबीआई की कार्रवाई के बाद मेरठ के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। जांच एजेंसी अब बरामद नकदी, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article UP News: मानसून सीजन में जनसहभागिता से 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार
Next Article Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसा: मुख्यमंत्री

By Mahabir
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मानसून सीजन में जनसहभागिता से 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार

By Mahabir
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी

By Mahabir
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.